टीका जानकारी विवरण हेपेटाइटिस B का टीका अनेक टीका जानकारी विवरण स्पेनिश और अन्य भाषाओं में उपलब्ध हैं। www.immunize.org/vis देखें। आपको क्या जानने की आवश्यकता है 1 Hojas de Informacián Sobre Vacunas están disponibles en Español y en muchos otros idiomas. Visite http://www.immunize.org/vis 2 हेपेटाइटिस B क्या है? हेपेटाइटिस B का टीका: यह टीका क्यों लगवाएं ? हेपेटाइटिस B एक गं भीर सं क्रमण है जो यकृ त को प्रभावित करता है। यह हेपेटाइटिस B वायरस के कारण होता है। हेपेटाइटिस B के टीके से हेपेटाइटिस B को रोका जा सकता है, और हेपेटाइटिस B सं क्रमण के गं भीर नतीजों को भी, जिनमें यकृ त कैं सर और सिरोसिस शामिल हैं। • वर्ष 2009 में, लगभग 38,000 लोगों को हेपेटाइटिस B का सं क्रमण हो गया था। हेपेटाइटिस B का टीका अके ले अथवा अन्य टीकों के साथ एक ही टीके में दिया जा सकता है। • हर साल सं युक्त राज्य अमेरिका में लगभग 2,000 से 4,000 लोग सिरोसिस अथवा यकृ त के कैं सर से मरते हैं जो कि हेपेटाइटिस B के कारण होता है। हेपेटाइटिस B से निम्नलिखित हो सकते हैं: घातक (अल्पकालीन) रोग. इसके कारण निम्नलिखित हो सकते हैं: • भूख कम होना • दस्त और उल्टी होना • थकान • पीलिया (त्वचा या आंखें पीली होना) • मांसपेशियों, जोड़ों और पेट में दर्द होना ल क्षणों के साथ प्रचं ड रोग, वयस्कों में अधिक आम है। जिन बच्चों को सं क्रमण होता है उनमें आमतौर पर लक्षण नहीं होते। दीर्घकालिक (लं बी अवधि का) सं क्रमण। कु छ लोगों को दीर्घकालिक हेपेटाइटिस B का सं क्रमण हो जाता है। उनमें से अधिकांश में लक्षण नहीं होते लेकिन फिर भी सं क्रमण बहुत गं भीर होता है और उससे निम्नलिखित हो सकते हैं: • यकृ त को क्षति (सिरोसिस) • यकृ त का कैं सर • मृत्यु द ीर्घकालिक सं क्रमण वयस्कों की तुलना में शिशुओ ं और बच्चों में अधिक आम होता है। जिन लोगों को दीर्घकालिक सं क्रमण होता है वे दू सरों में हेपेटाइटिस B फै ला सकते हैं, भले ही वे बीमार न दिखाई देते हों या महसूस न करते हों। 1.4 मिलियन तक लोगों को यूनाइटेड स्टेट्स में दीर्घकालिक हेपेटाइटिस B हो सकता है। हेपेटाइटिस B किसी सं क्रमित व्यक्ति के रक्त अथवा अन्य शारीरिक द्रवों के सं पर्क के जरिए आसानी से फैलता है। लोगों को सं दू षित चीजों के सं पर्क से भी, जहां यह वायरस 7 दिनों तक जीवित रह सकता है, सं क्रमण हो सकता है। • यदि किसी बच्चे की मां को सं क्रमण है तो उसे जन्म के समय सं क्रमण हो सकता है; • बच्चों, किशोरों, और वयस्कों को निम्नलिखित के द्वारा सं क्रमण हो सकता है: - त्वचा में टू ट-फू ट जैसे काटने, कटने, अथवा घावों के जरिए रक्त और शारीरिक द्रवों से सं पर्क होना; - ऐसी वस्तुओं के सपर्क में आने से जिन पर रक्त अथवा शारीरिक द्रव लगा हो जैसे कि दांतों के ब्रुश, रेजर, अथवा डायबीटीज के निगरानी और उपचार उपकरण; - सं क्रमित लोगों के साथ असुरक्षित यौन सं बं ध - दवाएं लेते समय सुइयां साझा करना; - उपयोग की गई सुइयां धंसना। Hepatitis B VIS - Hindi 2/2/12 1982 से आरंभ करते हुए, यू.एस. के कु छ वयस्कों और बच्चों के लिए, तथा 1991 में सभी बच्चों के लिए रूटीन हेपेटाइटिस B के टीकाकरण की सिफारिश की गई थी। 1990 के बाद से, नए हेपेटाइटिस B सं क्रमण के मामलों में बच्चों और किशोरों में 95% से भी अधिक की - और अन्य उम्र समूहों में 75% तक की कमी आई है। टीकाकरण से हेपेटाइटिस B के सं क्रमण से लं बे समय तक बचाव प्रदान होता है, सं भवत: जीवन-भर। 3 हेपटे ाइटिस B का टीका किसे और कब लगवाना चाहिए? बच्चे और किशोर • बच्चों को सामान्यत: हेपेटाइटिस B की 3 खुराकें दी जाती हैं: प्रथम खुराक: जन्म के समय दू सरी खुराक: 1-2 माह की उम्र पर तीसरी खुराक: 6-18 माह की उम्र पर कु छ बच्चों को 4 खुराकें दी जा सकती हैं, उदाहरण के लिए, यदि हेपेटाइटिस B से युक्त सं योजन टीके का प्रयोग किया जाता है। (यह एक अके ला इं जक्े शन होता है जिसमें कई टीके होते हैं।) अतिरिक्त खुराक नुकसानदेह नहीं होती। • 18 वर्ष तक से ऐसी सभी व्यक्तियों को भी इसका टीका दिया जाना चाहिए जिन्हें छोटी उम्र में यह टीका नहीं लगाया गया था। वयस्क • हपे ेटाइटिस B के सं क्रमण के जोखिम वाले सभी वयस्कों को, जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है, यह टीका लगाया जाना चाहिए। इसमें शामिल हैं: - हेपेटाइटिस B के सं क्रमण वाले लोगों के यौन साथी, - ऐसे पुरुष जो पुरुषों के साथ सं भोग करते हैं - जो लोग नशीली दवाओं के इं जक्े शन लेते हैं, - एक से अधिक यौन साथी रखने वाले लोग, - जिन लोगों को यकृ त अथवा गुर्दे का दीर्घकालिक रोग है। - डायबीटीज वाले लोग जिनकी उम्र 60 वर्ष से कम है, - जिन लोगों का काम ऐसा है कि वे मानव रक्त अथवा अन्य शारीरिक द्रवों के सं पर्क में आते हैं, - हेपेटाइटिस B के सं क्रमण वाले लोगों के घर में रहने वाले सं पर्क , - शारीरिक या मानसिक अक्षमता वाले लोगों की सं स्थाओं के रेजीडेंट और स्टाफ, - गुर्दे के डायलिसिस वाले रोगी, - जो लोग ऐसे देशों में जाते हैं जहां पर हेपेटाइटिस B आम है, - HIV सं क्रमण वाले लोग। • अन्य लोगों को भी उनके डॉक्टर द्वारा हेपेटाइटिस B का टीका लगवाने को प्रोत्साहित किया जा सकता है; उदाहरण के लिए, 60 वर्ष या अधिक उम्र के वयस्क जिन्हें डायबीटीज हो। कोई भी अन्य व्यक्ति जो हेपेटाइटिस B से बचाव चाहता है, वह यह टीका लगवा सकता है। • गर्भवती महिलाओं को भी, जिन्हें ऊपर बताए गए किसी एक कारण से खतरा है, टीका लगाया जाना चाहिए। अन्य गर्भवती महिलाएं जो बचाव चाहती हैं टीका लगवा सकती हैं। हेपेटाइटिस B का टीका लगवाने वाले वयस्कों को 3 खुराकें दी जानी चाहिए - जिसमें दू सरी खुराक पहली के 4 सप्ताह बाद तथा तीसरी खुराक दू सरी के 5 माह बाद दी जानी चाहिए। आपका डॉक्टर आपको अन्य खुराक समय-सारणियों के बारे में बताएगा जिनका उपयोग कु छ विशेष परिस्थितियों में किया जा सकता है। 4 हेपेटाइटिस B का टीका किसे नहीं लगवाना चाहिए? • किसी भी ऐसे व्यक्ति को जिसे कवक से या टीके के किसी अन्य घटक से जीवन को खतरे में डालने वाली एलर्जी हो, हेपेटाइटिस B का टीका नहीं लगवाना चाहिए। यदि आपको कोई गं भीर एलर्जी है तो अपने डॉक्टर को बता दें। • किसी भी व्यक्ति को जिसे हेपेटाइटिस B की पहले ली गई खुराक से कभी जीवन को खतरे में डालने वाली एलर्जी हुई हो, उसे दू सरी खुराक नहीं दी जानी चाहिए। • य दि कोई व्यक्ति टीके के लिए निर्धारित समय पर मध्यम या गं भीर रूप से बीमार है तो उसे सं भवत: टीका लगवाने से पहले ठीक होने का इं तजार कर लेना चाहिए। आपके डॉक्टर आपको इन सावधानियों के बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं। टिप्पणी: हेपेटाइटिस B का टीका लगवाने के बाद, आपको रक्तदान करने से पहले 28 दिनों तक इं तजार करने को कहा जाएगा। ऐसा इसलिए है कि स्क्रीनिगं जांच में, रक्त में मौजूद टीके को (जो कि सं क्रामक नहीं होता) गलती से हेपेटाइटिस B का सं क्रमण माना जा सकता है। 5 हेपेटाइटिस B के टीके से क्या खतरे हैं। हेपेटाइटिस B एक बहुत ही सुरक्षित टीका है। अधिकांश लोगों को इससे कोई समस्या नहीं होती। इस टीके में गैर-सं क्रामक सामग्री होती है और इससे हेपेटाइटिस B का सं क्रमण नहीं हो सकता। कु छ हल्की समस्याओं की सूचना दी गई है: • इं जक्े शन लगाने की जगह पर दर्द होना (4 में से करीब 1 तक व्यक्ति में)। • 99.9°F अथवा अधिक का बुखार (15 में से करीब 1 तक व्यक्ति में)। गं भीर समस्याएं अत्यंत विरल होती हैं। ऐसा माना जाता है कि गं भीर एलर्जी प्रतिक्रियाएं 1.1 मिलियन खुराकों में से लगभग एक में होती हैं। किसी भी दवा की भांति, टीके से भी गं भीर प्रतिक्रिया हो सकती है। लेकिन टीके से गं भीर नुकसान, या मृत्यु होने का खतरा बहुत की कम होता है। यूनाइटेड स्टेट्स में 100 मिलियन से अधिक लोगों को हेपेटाइटिस B का टीका लगाया जा चुका है। 6 यदि हल्की या गं भीर प्रतिक्रिया होती है तो क्या होगा? मुझे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? • कोई भी असामान्य दशा, जैसे कि अधिक बुखार अथवा असामान्य व्यवहार। गं भीर एलर्जी प्रतिक्रिया के चिह्नों में शामिल हो सकते हैं सांस लेने में दिक्कत होना, आवाज में कर्कशता या घरघराहट, चकत्ते, पीलापन, कमजोरी, तेज हृदयगति अथवा चक्कर आना। मुझे क्या करना चाहिए? • डॉक्टर को फोन करें, अथवा प्रभावित व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं । • अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या हुआ, इसके होने की तारीख और समय, और टीका कब दिया गया था। • अपने डॉक्टर, नर्स, अथवा स्वास्थ्य विभाग से पूछें कि आपको एक वैक्सीन एडवर्स र्इवेंट रिपोर्टिंग सिस्टम (VAERS) फार्म भरकर प्रतिक्रिया की रिपोर्ट करनी है। अथवा आप इस रिपोर्ट को VAERS की वेबसाइट www.vaers.hhs.gov, के जरिए दर्ज कर सकते हैं या 1-800-822-7967 पर फोन कर रिपोर्ट कर सकते हैं। VAERS द्वारा चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं की जाती। 7 राष्ट्रीय टीका क्षति मुआवजा कार्यक्रम राष्ट्रीय टीका क्षति मुआवजा कार्यक्रम (VICP) की शुरुआत 1986 में की गई थी। जिन लोगों को लगता है कि उन्हें टीके से क्षति पहुंची हो सकती है, वे 1-800-338-2382 पर कॉल करके अथवा VICP की वेबसाइट www.hrsa.gov/vaccinecompensation पर जाकर इस कार्यक्रम के बारे में और दावा दायर करने के बारे में जान सकते हैं। 8 मैं अधिक जानकारी कै से प्राप्त कर सकता(ती) हूं ? • अपने डॉक्टर से पूछें। वे आपको टीका पैकेज पर्चा दे सकते हैं अथवा जानकारी के अन्य स्रोतों का सुझाव दे सकते हैं। • अपने स्थानीय अथवा राज्य स्वास्थ्य विभाग को फोन करें। • रोग नियं त्रण और रोकथाम कें द्रों (CDC) से सं पर्क करें: - 1-800-232-4636 (1-800-CDC-INFO) पर कॉल करें, अथवा - CDC की वेबसाइट www.cdc.gov/vaccines पर जाएं Vaccine Information Statement (Interim) Hepatitis B Vaccine Hindi 2/2/2012 42 U.S.C. § 300aa-26 Translation provided by the California Department of Public Health
© Copyright 2025